Wednesday 24 February 2016

दुनिया की सबसे गहरी झील Deepest Lakes in the World दुनिया की सबसे गहरी झील में, झील बैकाल (Lake Baikal) है। रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित इस झील की गहराई 1,637 मीटर (5369 फीट) एक मिल से अधिक है। इस झील में दुनिया का मीठे पानी का 1/5 हिस्सा पाया जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह दुनिया की सबसे पुरानी झील भी है और इसकी उम्र 25 लाख वर्ष से भी ज्यादा है। यह पृथ्वी की एक ऐसी दरार (Rift) में स्थित है जहाँ तीन विवर्तनिक प्लेटें (tectonic plates) आपस में मिलती हैं। बैकाल झील जीव-जंतुओं की कई विविध प्रकार की प्रजातियों का घर भी है, यहाँ इनकी 250 से ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती है। यहाँ पाई जाने वाली झींगा की प्रजातियां बैक्टीरिया और शैवाल को निगल जाती हैं जिससे कारण इस झील कप पानी अविश्वसनीय रूप से स्पष्ट रहता है। हाल के वर्षों में झील के तट पर औद्योगिक प्रदूषण से झील की शुद्धता पर खतरा पैदा हो गया है।

दुनिया की सबसे गहरी झीलें Deep Lakes in the World
नामस्थानगहराई (फीट)गहराई (मी.)
बैकालसाइबेरिया, रूस5369 फीट1637 मीटर
तन्गान्यिकातंजानिया, कांगो और जाम्बिया4823 फीट1470 मीटर
कैस्पियन सागरईरान और रूस3363 फीट1025 मीटर
वोस्तोकअंटार्कटिका2950 फीट900 मीटर
ओ'हिग्गिंससैन मार्टिन चिली, अर्जेंटीना2742 फीट836 मीटर
न्यासाअफ्रीका (मोजाम्बिक, तंजानिया और मलावी)2316 फीट706 मीटर
इसिक कुलकिर्गिस्तान, मध्य एशिया2192 फीट668 मीटर
ग्रेट स्लेवकनाडा के उत्तर पश्चिमी प्रदेश2015 फीट614 मीटर
क्रेटर लेकओरेगन, संयुक्त राज्य अमेरिका1949 फीट594 मीटर
मतानोइंडोनेशिया1936 फीट590 मीटर
जनरल करेराचिली, अर्जेंटीना1923 फीट586 मीटर
होर्निन्दाल्स्वत्नेटनॉर्वे1686 फीट514 मीटर
क़ुएसनेलकनाडा1,660 फीट506 मीटर
टोबाइंडोनेशिया1,657 फीट505 मीटर
तेहोकैलिफोर्निया और नेवादा, संयुक्त राज्य अमेरिका1644 फीट501 मीटर
अर्जेंतिनोअर्जेंटीना1,640 फीट500 मीटर
किवुकांगो, रवांडा1,575 फीट480 मीटर
मजोसानॉर्वे1535 फीट468 मीटर
चेलनवाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका1486 फीट453 मीटर
 दुनिया की सबसे बड़ी झील Largest Lakes of the World
कैस्पियन सागर (Caspian Sea) दुनिया की सबसे बड़ी और खारे पानी की झील है। इस झील के किनारे रूस, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान और ईरान की सीमायें मिलती है। इसका क्षेत्रफल 143,244 वर्ग मील (371,000 वर्ग किमी) है।
कैस्पियन सागर को सागर इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि रोम के लोगो ने यह पाया की इसका पानी खारा है और इसका नाम मेयर कैस्पियम (Mare Caspium) रख दिया। भूगोलवेत्ता इसे झील मानते हैं क्योंकि यह भूमि से घिरा हुआ है।
दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील World's Largest Fresh Water Lake
सुपीरियर झील (Lake Superior), अमेरिका-कनाडा सीमा पर स्थित महान झीलों में से एक जिसका क्षेत्रफल 31,700 वर्ग मील (82,100 वर्ग किमी) है।
दुनिया की सबसे बड़ी झीले Large Lakes of the World
नाम और स्थानक्षेत्रफलअधिकतम गहराई
वर्ग मीलवर्ग किमी.फीटमीटर
कैस्पियन सागर, अजरबैजान-रूस-कजाखस्तान-तुर्कमेनिस्तान-ईरान152,239394,2993,104946
सुपीरियर, अमेरिका-कनाडा31820824141,333406
विक्टोरिया, तंजानिया-युगांडा26,82869,48527082
हूरों, अमेरिका-कनाडा23,01059,596750229
मिशिगन, अमेरिका22,40058,016923281
अराल, कजाखस्तान-उजबेकिस्तान13,00033,80022368
तन्गान्यिका, तंजानिया-कांगो12,70032,8934,7081,435
बाइकाल, रूस12,16231,5005,7121,741
ग्रेट बीयर, कनाडा12,00031,08027082
न्यासा11,60030,0442,316706
ग्रेट स्लेव, कनाडा11,17028,9302,015614
चाड,  चाड-नाइजर नाइजीरिया9,94625,760237
एरी, अमेरिका-कनाडा9,93025,71921064
विनिपेग, कनाडा9,09423,55320462
ओंटारियो, अमेरिका-कनाडा7,52019,477778237
बल्खश, कजाखस्तान7,11518,4288727
लडोगा, रूस7,00018,130738225
ओनेगा, रूस3,8199,891361110
टिटिकाका, बोलीविया-पेरू3,1418,1351,214370
निकारागुआ, निकारागुआ3,0898,00123070
अथाबस्का. कनाडा3,0587,920407124
रुडोल्फ, केन्या2,4736,405NANA
रेनडियर, कनाडा2,4446,330NANA
आयर, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया2,4006,216परिवर्तनशीलपरिवर्तनशील
इसिक कुल, किर्गिस्तान2,3946,2002,297700
उर्मिया,  ईरान2,3176,0014915
टोर्रेंस, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया2,2005,698NANA
वानेर्न, स्वीडन2,1415,54532298
विनीपेगोसिस. कनाडा2,0865,4035918
मोबूतू सेसे सेको, युगांडा2,0465,29918055
नेतिलिंग, बफिन द्वीप, कनाडा1,9505,051NANA
निपिगन, कनाडा1,8704,843NANA
मैनीटोबा, कनाडा1,8174,706227
ग्रेट साल्ट, अमेरिका1,8004,66215–255–8
किओगा, यूगांडा1,7004,403लगभग 309
 दुनिया की सबसे ऊँची झील Highest Lakes Of The World
दुनिया की सबसे झील अर्जेंटीना में स्थित ओजोस डेल सलादो पूल (Ojos del Salado Pool) है। जबकि दुनिया की सबसे ऊँची नौगम्य झील पेरू बोलीविया की सीमा पर एंडियन अल्टिप्लानो (Andean Altiplano) पर स्थित टिटिकाका झील (Lake Titicaca) है। यह झील 12,507 फीट (3,812मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है। यह लगभग 120 मील लम्बी और 50 मील चौड़ी है। यह इंका सभ्यता का केंद्र था, और आज पेरू और बोलीविया की सीमा के बीच फैली हुई है।
टिटिकाका झील में दुनिया के मौसम के सबसे पुराने नमूने भी पाए जाते है जो की 25,000 वर्ष तक पुराने हैं।
दुनिया की सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित झीलें World’s Highest Lakes
ओजोस देल सलादो640020,997अर्जेंटीना-चिली
ल्हग्बा636820892तिब्बत
चंग्त्से6,21620,394तिब्बत
पूर्वी रोंग्बुक6,10020,013तिब्बत
सरो टीपस599019652अर्जेंटीना
अकामराची595019520चिली
ट्रेस क्रुसेस नोर्टे591519406चिली
लीकानकबर5,90019,357चिली-बोलीविया
अगुअस कलिएन्तेस58315831चिली
रिदोंग्लाबो580119032तिब्बत
पोकेन्तिका5,75018,865चिली-बोलीविया
दमावंद5,65018,536ईरान
करडा564318513तिब्बत
तुपके ज़िन्ग्बू556318251तिब्बत
पंच पोखरा549418025नेपाल
चोलामु548618,000सिक्किम
गुरु दोंग्मर5,24317,200सिक्किम
ओरबा520917090तिब्बत
लगुना ग्लेशियर झील503816529बोलीविया
इम्जा ग्लेशियर झील501016437नेपाल
कास्काना4,92016,142पेरू
तिलिचो491916138नेपाल
सूरज ताल झील488316020भारत
सिबिनाकोचा483515863पेरू
मानसरोवर472715508तिब्बत
नम त्सो471815479तिब्बत
रश झील469415,400पाकिस्तान
लगुना लोबातो464015223चिली
त्शो रोलपा झील460015.092नेपाल
लुईस टार्न458715049केन्या
चुन्गारा झील450014765चिली
यम्दोर्क त्शो448814724तिब्बत
करमबार427214012पाकिस्तान
लेक ऑफ़ मून421513.829मैक्सिको
इमराल्ड झील4,20013,780इरियन जाया
शेओसर झील414213589पाकिस्तान
टिटिकाका3,80012,464बोलीविया-पेरू
मतस्चेर्जोचसी318510450ऑस्ट्रिया
स्चवर्ज़सी ओब सोल्डेन28009183ऑस्ट्रिया
रुअपेहु क्रेटर झील25058220न्यूजीलैंड
कुतापताम्बा2,0506,726ऑस्ट्रेलिया
पीवी झील5501804अंटार्कटिका

No comments:

Post a Comment